"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर  ने जांजगीर चांपा में ली पुलिस अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक।

KPN24:- पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बिलासपुर  ने जांजगीर चांपा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला, द्वारा जिला जांजगीर-चांपा में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग ली गई। जिसमें अनुशासन में रहने एवं बेसिक पुलिसिंग करने तथा नये कानून के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। मीटिंग में मुख्य रूप से थानों में बीट प्रणाली लागू करने, विवेचकों की साप्ताहिक डायरी लेख करने, कर्मचारियों के खराब कार्य करने पर सजा एवं अच्छे कर्मचारियों को ईनाम देने, नई निगरानी एवं गुण्डा फाईल खोलने, थानों के पुराने रिकार्डो का नष्टीकरण करने, लंबे समय से लंबित अपराध एवं चालान का शीघ्र निराकरण करने, मिशन सिक्योर सिटी के अंतर्गत जन सहयोग से सीसीटीव्ही कैमरा लगाने, सामुदायिक पुलिसिंग में कार्य करने, दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सड़क सुरक्षा पर कार्य करने, आधुनिक तकनीक का उपयोग करने इत्यादि विषयों पर निर्देश जारी किये गये। दो महीने के अंदर पुनः समीक्षा की बात कही। 

बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More