"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कल मनाया जाएगा दाई-बबा दिवस।

KPN24 :- मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं की मंशा अनुरूप प्रदेश के आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य हेतु तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से 04 जून 2025 को प्रत्येक बुधवार को आयोजित किये जाने वाले हेल्थ मेला को दाई-बबा दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा।

जिले के प्रत्येक आयुष्मान मंदिर में व्यापक स्तर पर इस आयोजन की तैयारी किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्ड के अंतर्गत 159 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हेल्थ मेला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बुजुर्गों के रक्तचाप, रक्तशर्करा, मोतियाबिंद व हड्डियों की जांच व मानसिक स्वास्थ्य व संज्ञानात्मक परीक्षण एवं वृद्धा अवस्था पोषण एवं आयुष आधारित परामर्श दिया जाएगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More