"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ के चार बीएड कालेजों की मान्यता रद्द।

KPN24 :- नियमों की अनदेखी करने वाले छत्तीसगढ़ के चार B.Ed कालेजों की मान्यता नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने रद्द कर दी है। यह फैसला नोटिस के बावजूद जवाब न देने और नियमानुसार दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण लिया गया है।

लगातार शिकायत और नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन के नोटिस की अनदेखी प्रदेश के इन चार कालेजों को भारी पड़ा जो पर्याप्त दस्तावेज तय सीमा में जमा नहीं करा सके। जिनके चलते इनकी मान्यता रद्द की गई।

जांजगीर-चांपा का श्री कृष्णा कॉलेज भी शामिल

जांजगीर-चांपा का श्री कृष्णा कॉलेज भी उन संस्थानों में शामिल है जिनकी मान्यता रद्द की गई है. यह कॉलेज लंबे समय से शैक्षणिक नियमों का पालन नहीं कर रहा था, जिस पर एनसीटीई ने पहले भी नोटिस भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई.

राजनांदगांव की दो यूनिवर्सिटी पर भी गिरी गाज

राजनांदगांव जिले की दो B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता भी रद्द की गई है। इनमें क्रांति दर्शन महाविद्यालय और श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय का नाम सामने आया है। दोनों संस्थानों को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन फिर भी कमियां दूर नहीं की गई।

अंबिकापुर का ये कॉलेज शामिल

मान्यता रद्द होने वालों में अंबिकापुर का श्री शिरडी साई शिक्षण संस्थान भी है। अब इस यूनिवर्सिटी में 2025-26 से किसी भी छात्र का B.Ed में एडमिशन नहीं लिया जाएगा।

2025-26 में नहीं होंगे एडमिशन

इन चारों कॉलेजों में अब 2025-26 शैक्षणिक सत्र से नए एडमिशन नहीं लिए जाएंगे। जो छात्र पहले से पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आगे की शिक्षा पूरी करने का मौका मिल सकता है।

NCTE ने नियमों के उल्लंघन पर की सख्त कार्रवाई

NCTE ने साफ किया है कि जो भी संस्थान तयशुदा शैक्षणिक मानकों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More