"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

फर्जी तरीके से मोबाईल सिम जारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

KPN24:- फर्जी तरीके से मोबाईल सिम जारी करने वाले आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम जांजगीर एवं थाना अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी दिनेश कुमार देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी गोपीया पारा अकलतरा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है  उसके कब्जे से बरामद 01 नग रेडमी मोबाईल, 02 नग फिंगर प्रिंट डिवाइस बरामद किए गए।

स्टेशन अकलतरा के पास दिनेश मोबाईल नाम से मोबाईल दुकान संचालित है मोबाईल दुकान में विभिन्न कंपनी के मोबाईल के एसेसेरिज एंव मोबाईल रिपेयर का काम किया जाता है, मोबाईल दुकान का संचालक दिनेश देवांगन के द्वारा अपने मोबाईल से ओटीपी के माध्यम से अलग अलग ग्राहकों के नाम से फर्जी सिम जारी कराना पाये जाने से अपराध क्रमांक 232/25 धारा 420 भादवि 67(C) आईटी एक्ट, 42(3), (E) टेली कम्युनिकेंशन एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दिनेश कुमार देवांगन निवासी गोपीया पारा अकलतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी साइबर सेल, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह प्रधान आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर शाहबाज अहमद, श्रीकांत सिंह, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, हजारी लाल मेरसा तथा थाना अकलतरा से सउनि राजेन्द्र क्षत्रिय का योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More