"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

डायल 112 के आरक्षक से अभद्रता करने वाले एक महिला सहित 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाने की डॉयल 112 के आरक्षक को 4 जून ग्राम भठली में पति-पत्नी के विवाद होने की इवेंट/सूचना मिलने पर गया था। जहां आरोपी महेश अपनी पत्नी के साथ वाद विवाद कर रहा था, जिसको डायल 112 का आरक्षक समझा रहा था।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी अपनी पत्नी को अश्लील गाली गलौज कर डंडा से मारने का प्रयास कर रहा था, तभी तभी डॉयल 112 का आरक्षक आरोपी को रोकने का प्रयास किया तब आरोपी ने आरक्षक को तुम रोकने वाले कौन होते हो बोलकर गाली-गलौच करते हुए अभद्रता करने लगा, वहीं पर उपस्थित आरोपी की मां गीता बाई भी बड़ा पुलिस वाला बनते हो बोल कर अश्लील गाली गलौज करने लगी जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 256/25 धारा 221,132,121, 296, 351(2),3(5) bns कायम कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में दोनों आरोपियों को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना नवागढ़ से प्र0आर0 मथुरा केशी, एवं थाना स्टाफ का योगदान रहा

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More