"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुस्लिम युवक की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवती ने की आत्महत्या।

KPN24:- मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र में गुरुवार को युवती के आत्महत्या के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक द्वारा प्रताड़ित करने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी अनुसार मृतका के पिता और भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के ही युवक अमन शेख पर छेड़छाड़, धमकी, मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित पॉक्सो व अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आत्महत्या के पीछे छेड़छाड़ व धमकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा सोनकच्छ में पढ़ाई करने के लिए प्रतिदिन गांव से शहर आती-जाती थी। इसी दौरान ग्राम बारोली निवासी अमन शेख बीते पांच-छह महीनों से उसका पीछा करता था। वह लगातार छेड़छाड़ करता रहा। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी उसे धमकी देता था। वह उसके साथ नहीं भागी, तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा।

इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने अपने घर की रसोई में छत से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। पहले यह मामला संदेहास्पद माना जा रहा था, लेकिन गुरुवार को मृतका के पिता और भाई के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी अमन शेख सहित पूरा परिवार फरार

थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला ने बताया कि आरोपी अमन शेख पर आईपीसी की धारा 108, 75(1), 75(2), 351(3) सहित पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी और उसका पूरा परिवार गांव से फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।

गांव में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सोनकच्छ पुलिस, एसआई मानसिंह गामोड़ के नेतृत्व में मर्ग जांच पूरी कर मामला दर्ज किया। गांव में किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More