"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

59 पुलिस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी 46 बनाए गए DSP

KPN24:- छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत राज्य की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा पर 59 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति राज्य पुलिस के विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कर्मठ और अनुभवी अधिकारियों को दी गई है, जो लंबे समय से सेवा में उत्कृष्टता दिखा रहे थे।

इस पदोन्नति सूची में सबसे ज्यादा 46 अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनाया गया है। इनमें अनुभवी पुरुष अधिकारियों के साथ-साथ महिला अफसरों की प्रभावशाली भागीदारी भी देखी जा सकती है ।यह पदोन्नति राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूती देने के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More