"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गांव-गांव में “रोजगार दिवस” आयोजित , मनरेगा के दिशा-निर्देशों की दी गई जानकारी

KPN24 :- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत गुड गवर्नेंस गतिविधियों के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रति माह रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम कलेक्टर जन्मजेय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे के मार्गदर्शन में प्रतिमाह की 7 तारीख को आयोजित किया जा रहा हैं।

रोजगार दिवस में ग्रामीणों एवं जॉब कार्डधारी परिवारों को मनरेगा के दिशा-निर्देशों, योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना जा रहा है। ग्रामीणों को “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के उपाय साझा किए गए। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान और जल संरक्षण मोर गांव मोर अभियान की विस्तार से जानकारी दी गई।
जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत औराई खुर्द, बसंतपुर, कोरबी, जर्वे ब, जाटा, जावलपुर, अंगारखार, जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत खोड, पौना, अर्जुनी रसेड़ा, कल्याणपुर, बरगवा, जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत कचंदा, पौड़ीकला जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत भुईगांव जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत देवरी, गोधना में ग्रामीणों को मनरेगा की बढ़ी हुई मजदूरी ₹261 (अप्रैल 2025 से लागू) की जानकारी दी गई। जॉब कार्ड में सदस्यों के नाम जोड़ने, मजदूरी भुगतान, लंबित भुगतान और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। आवास योजना के अंतर्गत 90 दिवस मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया समझाई गई। मातृत्व भत्ता, श्रम कार्ड, गोदी योजना, आधार मैपिंग से संबंधित जानकारी विशेष रूप से महिलाओं को दी गई।
मनरेगा अधिनियम में वर्णित प्रावधान, श्रमिकों के अधिकार, और सूचना, शिक्षा व संचार के तहत योजनाओं की जानकारी रोजगार सहायकों द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया और उन्हें योजनाओं से अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More