
KPN24 :- जुल हिज्जा की 10 वीं तारीख और रमज़ान के 70 वें दिन बाद चांद के दीदार के साथ त्याग, इंसानियत और कुर्बानी का प्रतीक त्यौहार ईद उल अजहा बकरीद नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया।
सुबह से ही जांजगीर नैला नगर और सरखो, कन्हाईबंद, खोखसा सहित आसपास के गांवों से बड़ी तादात में मुस्लिम समाज के बड़े,बूढ़े,बच्चे नए परिधानों में जांजगीर और नैला ईदगाह पहुंचकर सिर झुकाकर ईद की विशेष नमाज अदा की । नैला ईदगाह में सुबह 8:30 बजे मौलवी मौलाना शराफत अली ने विशेष नमाज अता कराई और सरहद पर तैनात वीर सैनिकों की सलामती सहित देश और अंचल की उत्तरोत्तर उन्नति, खुशहाली, आपसी भाईचारा, प्रेम,शांति कायम रहे इसके लिए खुदा से दुआ मांगी । इस अवसर राजनैतिक दलों के नेता ईदगाह पहुंचकर मुसलमान भाईयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इसी कड़ी में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार के साथ विधायक ब्यास कश्यप, उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया,सोशल मीडिया प्रभारी परमेश्वर निर्मले,कमलेश ताम्रकार व अन्य लोगों ने भी ईदगाह पहुंचकर मुसलमान भाईयों का इस्तकबाल कर मुबाराबाद दी ।
इस दौरान मुस्लिम समाज के रफीक सिद्दीकी,पार्षद अरमान खान,रफीक खान,राजा,हाजी अहमद सलाम खान,डॉ अतीक सिद्दीकी,कयूम मो,बेलाल खान, फिरदौस खान,शफीक खान,अतीक कुरैशी,राजा बाबू,अब्दुल रशीद पप्पू खान,खलील मो,अशरफ खान,फरीद खान, कदीर रिज़वी,डॉ शरीफ,राजू खान,शाहिद बाबा,शहबाज खान,बशीर खान सहित मुस्लिम समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।










