"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली

KPN24 :- कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली।जल जीवन मिशन के कार्य समय-सीमा में पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने एवं लगभग 1.5 करोड़ की राशि राजसात करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित नल-जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिन ठेकेदारों ने कार्य बंद कर दिए हैं अथवा कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं ऐसे 09 अनुबंधों में व्यय की राशि का 5 प्रतिशत सुरक्षानिधि एवं 3 प्रतिशत टेस्टिंग कुल 8 प्रतिशत लगभग 1.50 करोड़ रुपए राशि रोकी गई है जो कि शासन के पक्ष में राजसात करने के निर्देश दिए । साथ ही संबंधित एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड करने तथा इन अनुबंधों के तहत आदेशित ग्रामों में 15 दिवस के भीतर जल प्रदाय नही होने की स्थिति में रिस्क एण्ड कास्ट के आधार पर निविदा आमंत्रण करने की अनुशंसा की गई ।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे ठेकेदार के अनुबंध निरस्त किए जाएं। उन्होंने अधूरे कार्यों के शीघ्र पूर्णता के निर्देश देते हुए, शेष बचे विद्युत कनेक्शनों की जानकारी ली और उन्हें यथाशीघ्र जोड़ने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री महोबे ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कॉल मी सर्विस से नियोजित कर्मचारियों के वेतन भुगतान, एकल एवं समूह जल प्रदाय योजनाएं, निरीक्षण एवं अनुश्रवण, तथा आय-व्यय के अनुमोदन की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आदित्य प्रताप सिंह, सभी एसडीएम , सीईओ जनपद सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More