
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाने में नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मिली जानकारी अनुसार आरोपी द्वारा बिलासपुर नगर पालिका निगम में जोन कमीशनर के पद में नौकरी लगवाने के नाम से नाम पर आवेदक अच्छे कुमार आशिकर निवासी मुडपार एवं अन्य लोगो से 25,25,399 रू /- पच्चीस लाख पच्चीस हजार तीन सौ निनान्बे रूपये का ठगी करना पाये जाने से जांच पर से दिनांक 04.01.2025 को अपराध क्रमांक 05/25 धारा 420, 467,468,201,34 भादवि कायम कर जांच में लिया गया।
धोखाधड़ी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन परग थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मंसाराम आशिकर निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के विरुद्ध सबूत पाए जाने आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रआर विजय निराला थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।










