"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

11 वर्षाें के ऐतिहासिक कार्यकाल ने देश को समृद्धि और खुशहाली की ओर किया अग्रसर

KPN24:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष का कार्यकाल अनेक मायनों में ऐतिहासिक रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनके दूरदर्शिता पूर्ण नेतृत्व में देश ने समावेशी विकास, समृद्धि और खुशहाली के नये दौर में कदम रखा है। मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार का हर दिन अंत्योदय की साधना को समर्पित रहा है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के सभी वर्ग विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके कार्यकाल में देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है। छत्तीसगढ़ ने डबल इंजन की सरकार में चौतरफा विकास के नये आयाम गढ़े हैं। चाहे विकास की बात हो या माओवादी आतंक से निपटने की, केन्द्र सरकार के राज्य सरकार को भरपूर समर्थन और सहयोग मिला है।

प्रेस वार्ता में संकल्प से सिद्धि अभियान के संयोजक रजनीश सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोती साहू, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडे, आईटी संयोजक सुनील पिल्लई भाजपा नेता उज्ज्वल दीपक मौजूद रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More