"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कवासी लखमा की संपत्ति के साथ कांग्रेस कार्यालय को ईडी ने किया अटैच

 

KPN24:- छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला केस में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा की सुकमा में घर के साथ रायपुर के बंगले को ED ने अटैच किया है वही सुकमा कांग्रेस पार्टी के कार्यालय को भी अटैच किया है। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं का रिएक्शन आना शुरू हो गया है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने कहा कि मेल के माध्यम से कार्यालय सील होने की जानकारी मिली है। ईडी कांग्रेस को ललकार रही है। देश में यह पहली ऐसी घटना है। सुकमा कांग्रेस भवन बनाने कार्यकर्ताओं की खून-पसीने की कमाई लगी। मैं चुनौती देना चाहता हूं ईडी को भाजपा कार्यालय की भी जांच करें। करोड़ों रुपये से फाइव स्टार होटल की तरह कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बना है। उसकी भी जांच की जानी चाहिए।

वहीं ED की कार्रवाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियां अपनी सीमाओं को पार कर रही हैं। आज कांग्रेस के जिला कार्यालय सुकमा को ED ने अटैच कर लिया। यह भाजपा की राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए हमने आलीशान शंकर नगर में कार्यालय बनाया, हम अपना हिसाब दे देंगे, लेकिन क्या ED में साहस है कि वह भाजपा के तमाम जिलों में बनाए गए कार्यालयों का हिसाब लेगी। 150 करोड़ रुपए से बनाए गए कुशाभाऊ ठाकरे कार्यालय का हिसाब लेगी क्या ED, या सिर्फ विपक्ष को बदनाम करने की साजिश रचेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More