"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

KPN24:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका पिछले 5 साल से रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। कोरबा आने पर कुछ मानसिक तनाव में रहने से उसका ईलाज भी चल रहा था पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

13 जून को छाया का शव उसके घर में मिला। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। छाया लगभग 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा आई थी। रायपुर से लौटने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम को बताया था कि पढ़ाई के दौरान उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिता ने उसका कोरबा के एक निजी अस्पताल में इलाज भी शुरू करवाया था।

शुक्रवार सुबह, जब घर में कोई नहीं था, छाया ने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय उसके पिता ड्यूटी पर थे। घर के सदस्यों ने फोन कर उन्हें सूचना दी। बता दें कि छाया के पिता SECL कर्मी है वे लोग कला मंदिर क्षेत्र में M 55 माइनस क्वार्टर में रहते थे। घटना के समय मां भी बाहर गई थी। छाया के पिता ने बताया कि बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार थी और डॉक्टर बनना इसका एक सपना था। कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने मृतक छाया को श्रद्धांजलि दी है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More