"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रायपुर में फर्जी खुफिया अधिकारी बनकर ठगी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार।

KPN24 :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खुफिया अधिकारी बनकर ठगी की घटना को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी बाल्मीकि तिवारी गिरफ्तार हो गया है।

मिली जानकारी अनुसार मोहर दास बंजारे ने चौकी सिलयारी थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह सिलयारी थाना धरसींवा रायपुर का निवासी है। 29 मई को प्रार्थी के मोबाईल फोन में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को पुलिस विभाग का खुफिया अधिकारी बताते हुये पुलिस कार्यवाही में सहयोग करने कहने के साथ ही कहा कि हमें एक आरोपी को पकडने हेतु किसी सिविलियन के नम्बर से उस आरोपी के खाते में पैसा भेजना है। जिस पर प्रार्थी सहयोग की भावना से राजी हो गया तथा अज्ञात व्यक्ति द्वारा बताये मोबाईल नंबर में दो बार में वह कुल 39,000/- रूपये ट्रांसफर किया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी को कहा गया कि वह सिलयारी पहुंचकर पैसा दे देगा, किंतु ना ही कोई व्यक्ति सिलयारी आया और ना ही प्रार्थी के खाते में पैसा वापस भेजा। इस प्रकार अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के साथ ठगी किया गया जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 259/25 धारा 318, 319 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा पुलिस चौकी सिलयारी (थाना धरसींवा) की संयुक्त टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा जिस मोबाईल नंबर से प्रार्थी के मोबाईल फोन पर कॉल आया था, उस मोबाईल नंबर सहित उससे संबंधित अन्य नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही प्रार्थी द्वारा जिस बैंक खाता में पैसे ट्रांसफर किये गये थे उस बैंक खाता की भी जानकारी एकत्र कर आरोपी को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को दिल्ली में लोकेट करने में सफलता प्राप्त हुई। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा पुलिस चौकी सिलयारी की संयुक्त टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपी की पतासाजी करते हुये घटना में संलिप्त आरोपी बाल्मीकि तिवारी को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपी बाल्मीकि तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी के बैंक खाते में विगत 06 माह में 14 लाख रूपये का लेन-देन होना पाया गया है, जिसके संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपी बाल्मीकि तिवारी पिता सुशील कुमार तिवारी उम्र 30 साल निवासी उतरवा थाना बसौदा जिला बोदा (उ.प्र.)। हाल पता – बेस्ट पटेल नगर बलजीन नई दिल्ली।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More