"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ब्वायफ़्रेंड के सामने 10 लडकों ने लड़की का किया गैंगरेप।

KPN24:- ओडिशा में गोपालपुर समुद्र तट पर एक सुनसान जगह पर 10 युवकों ने एक निजी कालेज की स्नातक में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप किया, यह गैंगरेप तब हुआ जब उसका दोस्तो भी उसके साथ था, पीड़िता ने  सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, लड़की तीन अन्य महिलाओं के साथ निजी मेस में रहती थी और रविवार को राजा उत्सव के अवसर पर वह अपने सहपाठी एवं प्रेमी के साथ समुद्र तट पर गई थी।

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि वे एक सूनसान जगह पर बैठे थे उसी समय 10 लोगों का एक समूह 3 मोटर साइकिल से उनके पास आया और उन्होंने उसके प्रेमी को पकड़ लिया, जिसके बाद बारी-बारी से उसके (लड़की के) साथ दुष्कर्म किया गया। उस समूह ने कथित तौर पर जोड़े के फोटो लेना शुरू कर दिया और लीक करने की धमकी देने लगे।

बरहामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवण विवेक एम ने बताया कि अपराध में संलिप्तता के संदेह में कम से कम सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एसपी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने बताया, ‘हिरासत में लिये गए सभी लोग वयस्क हैं और हम उनसे विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रहे हैं।’

पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिये गए लोग स्थानीय नहीं थे और वे राजा उत्सव के अवसर पर समुद्र तट पर आए थे। पुलिस ने बताया कि जांच के तहत पीड़िता और हिरासत में लिए गए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More