
KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बीयर के बॉटल को फोड़कर प्राणघातक हमला करने वाले 02 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी अजय चौहान को ग्राम नरियरा की शराब दुकान के पास सोनू यादव एवं अजय निर्मलकर के द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर एंव आरोपियों द्वारा शराब पीलाने की बात कहते हुए उसके साथ को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये उसे हाथ मुक्का एवं बियर की बॉटल से हमला किया, उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध 13 जून को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी सोनू यादव एवं अजय निर्मलकर दोनो निवासी नरियरा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बियर बॉटल को फोड़कर अजय चौहान की हत्या करने की नियत से उसके सीने पर प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया गया इस को जुर्म स्वीकार किए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही मे उप निरी. पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि कपिल राम साहू प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, आरक्षक डिकेश्वर साहू , जितेन्द्र कुर्रे, देव मरकाम, यशवंत कश्यप, मनभावन पटेल का योगदान रहा।










