"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,स्कार्पियो वाहन से 120 लीटर डीजल जप्त

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में लगातार डीजल चोरी की शिकायत मिल रही थी जिस पर कार्रवाई करते हुए बलौदा पुलिस ने स्कार्पियो से 120 लीटर डीजल जप्त किया है, आरोपी पुलिस को आता देख भागने में सफल रहा।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद स्कार्पियों वाहन में डीजल लेकर ग्राम बगडबरी की तरफ जा रही है, मुखबिर सूचना अनुसार ग्राम कुरमा कच्ची रास्ते से बगडबरी जाने के रास्ता में बलौदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किया गया जहां स्कार्पियों वाहन के चालक द्वारा पुलिस गाडी को आते देखकर खमदाई पहाड के पास स्कार्पियों वाहन को छोडकर भाग गया जिसका आसपास पता किया गया किन्तु कोई पता नहीं चला। बलौदा पुलिस टीम द्वारा मौके से स्कार्पियों वाहन क्रमांक सीजी 11 बीके 9196 को लावारिस स्थिति पीछे में 04 नग नीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में भरा लगभग 120 लीटर डीजल किमती करीब 11400 रू/ एवं स्कार्पियों वाहन किमती लगभग 6,00,000/ रू को बरामद किया गया है। प्रकरण में वाहन मालिक का पता कर पृथक से वैधानिक कार्यवाही की जाती हैं।

इस कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, प्र0आर0 मुकेश यादव, आर0 हेमंत साहु, श्याम राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More