"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो विडियो वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो विडियो को वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटा में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी शनिदेव पंकज निवासी ढाबाडीह द्वारा इंस्टाग्राम में पीड़िता का अश्लील फोटो, विडियो को अपलोड किया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 18.06.25 को अपराध क्रमांक 240/25 धारा 79,308(2) बीएनएस 67ए, आईटी एक्ट का अपराध कायम किया गया।

महिला संबंधी दर्ज प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  आरोपी को उसके घर से पकडा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किए जाने से मोबाइल को जप्त किया गया है, उक्त मोबाइल फोन से आरोपी के द्वारा पीड़िता का अश्लील फोटो वीडियो को इंस्टाग्राम में बदनाम करने के नियत से अपलोड किया था । आरोपी के विरुद्ध अपराध पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण प्रआर विजय निराला, आर. कुलदीप खुंटे का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More