"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

घर से लापता युवक की लाश फंदे पर मिलने से सनसनी, प्रेमिका है मेरी मौत की जिम्मेदार, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट।

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में घर से लापता युवक की लाश फंदे पर मिलने से सनसनी मच गई है। युवक ने मौत को गले लगाने से पहले एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार बताया गया था। फिलहाल पुलिस मामले में पोस्ट के आधार पर जांच कर रही है।

पूरी घटना जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र की है। ग्राम पोंच निवासी गोपी दास महंत बीते गुरूवार से लापता था। परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाना बलौदा में दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुबह बकरी चराने वाले ग्रामीणों ने युवक की लाश गांव के एक पेड़ पर लटकी देखी।

घटना की जानकारी के बाद मौक पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतक गोपी दास 23 वर्ष ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। पोस्ट में उसने अपनी प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार बताया था।

मृतक ने पोस्ट पर लिखा था कि गांव की ही एक युवती से उसका प्रेम संबंध था। पिछले चार सालों से युवती अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रेप केस में फंसा देने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। 13 जून को भी उसने उसे रायपुर बुलाया था और 15 हजार रूपये की वसूली की थी। इस बात से वो काफी दुखी था।

इस पोस्ट के बाद युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। आज सुबह युवक की लाश गांव के एक पेड़ पर लटकी मिली थी। पुलिस मामले में शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More