"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, आरोपी को किया गिरफ्तार।

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थ की अवैध बिक्री पर पूर्ण रूप से कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गए थे। जिसके बाद चांपा पुलिस टीम ने अवैध नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।

मिली जानकारी अनुसार चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की आरोपी महेंद्र कुमार साहू निवासी पेंड्री द्वारा अवैध नशीली टेबलेट गोदाम में छिपाकर रखा है, जिसकी सूचना पर थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपी जो पूर्व से जिला जेल खोखरा जांजगीर में निरुद्ध था। जिसको नियमानुसार रिमांड में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि स्वंय के मुनूद खार स्थित गोदाम से अवैध मादक पदार्थ नशीला सिरफ एवं टेबलेट को बिक्री करना तथा अन्य नशीली टेबलेट को अपने मुनूद स्थित गोदाम में छिपाकर रखना बताये जाने पर नशीली टेबलेट कुल जुमला 1680 नग को बरामद कर, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More