"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मालखरौदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन मनाया 

KPN24:- सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड में 19 जून को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तस्वीर के सामने केक काटा और मिठाइयां बांट उनके दीर्घायु जीवन के लिए मंगलकामना भी किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस अजा विभाग छत्तीसगढ़ राईस किंग खुंटे ने राहुल गांधी को जन नायक बताते हुए उनके संघर्षों को याद किया। कांग्रेस नेता खुंटे ने कहा कि राहुल गांधी ने अपना जीवन देश के करोड़ों, गरीब, मजदूर, दलित, शोषित व पीड़ित जनों के लिए समर्पित कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस नेता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के विचारों पर चलकर कांग्रेस को मजबूत बनाने तथा उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता अजगल्ले ने राहुल गांधी को एक जांबाज नेता बताया और उपस्थित सभी कांग्रेसी जनों से उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी दिलाया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा -चंद्रप्रकाश खुंटे ने राहुल गांधी को सड़क से सदन तक देश की आम जनता के लिए संघर्ष करने वाला नेता बताया। पूर्व जनपद अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री श्रीमती लकेश्वरी देवी लहरे ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के विचारों का अनुसरण कर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रताप चंद्रा ने इस मौके पर राहुल गांधी को सरल, से ज व मिलनसार नेता बताया और उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर कार्यक्रम को अयोध्या भारद्वाज, भीषम देव भारती, सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी के त्याग व संघर्षमय जीवन को नमन किया और कांग्रेस की मजबूती का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनों में ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता अजगल्ले, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राईस किंग खुंटे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा -चंद्रप्रकाश खुंटे, पूर्व जनपद अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री श्रीमती लकेश्वरी देवा लहरे, अयोध्या भारद्वाज, प्रताप चंद्रा, सुरेश महिलांगे, रामकुमार यादव, केशव-झंगेश्वर चंद्रा, पूर्व सरपंच भीषम देव भारती, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More