"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गांजा की तस्करी में चार गिरफ्तार उसमें दो लड़की भी शामिल।

KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी गांजा तस्करी का काम करती है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसमें दो लड़कियों भी शामिल हैं यह मामला गंज पुलिस थाना का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 19 जून को गंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार संदिग्ध दो युवक और दो युवतियां अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर मालधक्का रोड पर बिक्री के इरादे से खड़े हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एटीएस और गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों को घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम श्याम तांडी, शिवा बघेल, निशा बग्गा, ईशा बग्गा होना बताया। जब टीम के सदस्यों ने उनके पास मौजूद दो ट्रॉली बैग और दो पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उन्हें हरे रंग के पॉलीथीन के अंदर गांजा के 23 पैकेट मिले।

23 पैकेटों में कुल 23 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और एक एक्सेस स्कूटी जब्त की गई है। जब्त सामग्रियों की कुल कीमत करीब 4.48 लाख रुपये है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

श्याम तांडी, पिता मतीराम तांडी, उम्र 35 वर्ष, निवासी स्टेशन चौक, कुम्हारी, रूपनगर उड़िया बस्ती, जिला दुर्ग।
शिवा बघेल, पिता नकुल बघेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी कोटा स्टेडियम के पास, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।
निशा बग्गा, पिता परमेश्वर बग्गा, उम्र 26 वर्ष।
ईशा बग्गा, पिता परमेश्वर बग्गा, उम्र 21 वर्ष।
(निशा और ईशा दोनों निवासी भिलाई-3, मस्जिद के पीछे, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़)।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More