"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ट्रेनिंग के दौरान युवक युवतियों को पट्टे से मारने का विडियो सोशल मीडिया वायरल।

KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लड़के लड़कियों को ट्रेनर्स ट्रेनिंग के दौरान बेरहमी से पट्टे से मारने का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ट्रेनर्स एक लाइन से युवक युवतियों को पट्टे से मारते दिखाई दे रहा है।

इसमें एक युवती मार की डर से ट्रेनर से गिड़गिड़ाती नजर आ रही है। यह मामला पवार डिफेंस एकेडमी, रायपुर का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो पर ट्रेनर ने सफाई दी है। वहीं युवती और उसकी मां का भी बयान सामने आया है।

युवती और उसकी मां का बयान

वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में युवती और उसकी मां का बयान सामने आया है। युवती ने कहा कि सर की मार से मुझे कोई आपत्ति नहीं है। वहीं युवती की मां का कहना है कि बच्चे ट्रेनिंग अच्छे से नहीं करेंगे तो सर डाटेंगे- मारेंगे ही। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी ट्रेनिंग देखने जाती हूं। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है।

ट्रेनर ने भी दी सफाई

ट्रेनर गौरव कुमार ने कहा कि यह ट्रेनिंग के एक हिस्सा है। बर्बरता जैसा कुछ नहीं है। उन्होंने बताया कि सेना के हर फील्ड में बच्चों को तैयार कर भेजा है, वे सेवा दे रहे हैं। ट्रेनर ने कहा कि बच्चों को ट्रेनिंग इसलिए हार्ड देता हूं ताकि उनको आगे जाकर कोई दिक्कत न हो। मेरे लिए लड़के और लड़कियां दोनों बराबर हैं। इस वीडियो को गलत तरीके से वायरल न करें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More