"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

फर्जी अधिकारी बन एमबीबीएस की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

KPN24:- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक एमबीबीएस युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि भिंड निवासी एक युवक ने खुद को केंद्रीय मंत्रालय और मेडिकल काउंसिल से जुड़ा अधिकारी बताकर युवती को प्रैक्टिस लाइसेंस दिलाने का झांसा दिया और इस दौरान उससे दुष्कर्म किया।

मिली जानकारी अनुसार भोपाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का असली नाम मनोज सिंह श्रीवास है, जो भिंड जिले के गोहद तिराहा थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम कॉलोनी का निवासी है।

झूठी पहचान और धोखाधड़ी का सहारा

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को झूठे नाम और पद से प्रभावित किया। उसने दावा किया कि वह मेडिकल काउंसिल या स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ा बड़ा अधिकारी है और एमबीबीएस के बाद प्रैक्टिस के लिए जरूरी लाइसेंस दिलाने में मदद कर सकता है।

इस झांसे में आकर युवती ने आरोपी पर भरोसा किया, लेकिन उसने इस विश्वास का नाजायज फायदा उठाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता की शिकायत पर कोहेफिजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को तत्परता से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और झूठी पहचान बनाकर अपराध करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

आगे की जांच जारी

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने किसी और युवती या व्यक्ति को इसी प्रकार धोखे का शिकार तो नहीं बनाया। आरोपी के मोबाइल और दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More