"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सराफा व्यवसायियों को रखना होगा सोना/चांदी बेचने वालों का रिकार्ड

KPN24:- छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के सदस्यों की आम सभा एवं ज्वेलर्स/सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन आनंदम निधिवन रिसोर्ट, अमरताल अकलतरा में राज्य स्तरीय बैठक 22 जून को रखा गया था, जिसमें सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय को सुरक्षा संबंधी गाईड लाईन देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शामिल हुए उन्होंने सराफा एसोसिएशन के सदस्यों को आवश्यक गाईड लाईन देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, सराफा ब्यापारियो को बताया गया की अपने अपने ज्वेलर्स दुकानों में cctv कैमरा लगाने, पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, लॉकर को मजबूत रखने एवम अच्छी तरह से रखे, मजबूत शटर (दरवाजा), सायरन की व्यवस्था रखने हेतु, आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

वहीं संदिग्ध व्यक्ति पर सतत निगरानी रखने, यदि संदिग्ध लगता है तो तत्काल पुलिस को सूचना देने। बाजार में दुकान लगाने के लिए अकेला न जावे एवम आते जाते समय कही पर न रुकें, इश्के अतिरिक्त यदि कोई जरूरतमंद व्यक्ति सोना, चांदी आदि जेवर बेचने के लिए आता है तो उनकी जानकारी आधार कार्ड, फोटो आदि पूर्ण पता की जानकारी रजिस्टर में संधारित करने की सलाह दी गई, जिसे सराफा एसोसिएशन ने स्वीकार किया। उक्त कार्यक्रम में जिले की सांसद, अकलतरा विधान सभा विधायक , जांजगीर चांपा विधायक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More