
मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर।
KPN24:- जिलेभर में पुलिस इन दिनों हाईटेक अपडेशन के होमवर्क में जुटी है। इसके तहत पुलिस को ग्राउंड पुलिसिंग के अलावा स्क्रीन टाईम भी बढ़ गया है और इस दौरान पुलिस को अपने थाना क्षेत्र की सारी जानकारी एक ऐप में लोड करना है। इस ऐप में पुलिस अब सारी जानकारियां भरने में जुटी है। इससे किसी भी आपराधिक गतिविधि या आपदा के समय तत्काल संबंधित जगह या संबंधित व्यक्ति तक बिना विलंब पहुंच सकेगी। इसके लिए जो ऐप पुलिस के लिए बनाया गया है उसका नाम डिजी बीट रखा गया है।
ऐसा होगा डिजी बीट ऐप

पुलिस की माने तो इस ऐप का उपयोग पुलिस अपने केसो या आपराधिक मामलों में अनुसंधान के लिए करेगी। इसमें प्रत्येक जिले के हर थाने-हर चौकी का नाम डालते ही जिस क्षेत्र की जानकारी चाहिए उस पर क्लिक करते ही उस क्षेत्र की पूरी स्पेसिफिक जानकारी पुलिस की स्क्रीन पर होगी। जिसमें उसकी लोकेशन, फोटो, कॉन्टेक्ट नंबर सहित अन्य तमाम जानकारी खुल जाएगी।
फिलहाल बढ़ा काम, लेकिन आगे होगी सुविधा
इस डिजी बीट ऐप को इतन प्रोफेश्नली डिजाईन किया गया है कि इसमें किसी भी व्यक्ति, संस्था, कार्यालय या शख्सियत का बारिकी से अवलोकन कर जानकारी फिल की जा रही है। हालांकि इसमें पुलिस को तगड़ा होमवर्क और फिल्ड एनालिसिस करना पड़ रहा है लेकिन एक बार यह कुंडली तैयार होते ही पुलिस को किसी मामले के अनुसंधान में सुविधा भी उतनी ही होगी।
डोर टू डोर और वन टू वन करने में जुटी पुलिस
बता दें कि इन ऐप में सटीक जानकारी भरने के लिए हर थाना क्षेत्र की पुलिस को उन क्षेत्रों की प्रत्येक चर्चित इमारत, कार्यालय, संस्था, भवन और औद्योगिक-धार्मिक प्रतिष्ठानों की जानकारी जुटाने के लिए मौके पर जाकर लोकेशन ऐडेड फोटो सहित उससे जुड़ी जानकारी जुटाना पड़ रही है। इसी तरह शख्सियतों में राजनेता, समाजसेवी, अपराधी, संदेही और मुखबिरों तक से वन टू वन संपर्क कर उनका फोटो, मोबाईल नंबर, पता, पहचान चिन्ह, ब्लड ग्रुप और पुलिस रिकार्ड तक इस ऐप में उनसे मिलकर फुल फिल किया जा रहा है।










