"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सडक़ पर करतब दिखाना भारी, गाड़ी हुई जब्त, ठोंका जुर्माना, लगाई फटकार।

मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर।

KPN24:- बुरहानपुर शहरभर में धूम बाईकर्स पर यातायात पुलिस सख्त हो गई है। ऐसे स्टंटबाजों को अब ढूंढ-ढूंढ कर निकाल रही है और चालानी कार्रवाई से लेकर वाहन जब्ती तक की जा रही है।

मंगलवार और बुधवार अंधेरा होते ही एक बाईक पर सवार तीन-तीन मजनूओं को पुलिस ने रोककर न सिर्फ चालान ठोंके बल्कि कई बाईक जब्त भी की। शहर में भी यातायात के नियमों को तोडऩे वाले इन बाईकर्स की कुंडली खंगालने में यातायात पुलिस जुटी है।
बता दें कि शाम होते ही मजनूओं की टोली लालबाग रेल्वे स्टेशन की तरफ झुंड के रुप में निकलती है। इन बाईक्स पर ज्यादातर तीन सवारियां होती है या फिर सिंगल-डबल वाले चालक स्टंटबाजी करते हुए तेज रफ्तार बाईक्स दौड़ाते है। जिन पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ा है।
चाय और सिगरेट के शौकिनों में हडक़ंप
यातायात प्रभारी सूबेदार नागेंद्रङ्क्षसह ठाकुर ने बताया कि शाम होते ही सिंधी बस्ती से लेकर लालबाग रेल्वे स्टेशन रोड पर दोपहिया वाहनों का दबाव अचानक बढ़ जाता है जो देर रात तक बना रहता है। बारिकी से जांच करने पर पता चला की रेल्वे स्टेशन पर चाय और सिगरेट के शौकिनों की महफिल सजती है। जिसमें शहरभर के युवा अपने फुर्सत के क्षण बिताने पहुंचते है। इनमें से ज्यादातर बाईकर्स नियमों को तोडऩे के आदि हो चूके है। जिन पर सख्ती करना अब जरुरी है।
15 धूम बाईकर्स पर ठोंका जुर्माना


सूबेदार ठाकुर ने बताया कि यातायात पुलिस ने मंगलवार रात की कार्रवाई में 15 बाईकर्स को नियम तोड़ते पकड़ा। जिनमें से 10 वाहनों के चालान बनाकर नियमों के पालन की हिदायत देकर छोड़ा गया जबकि 5 बाईक्स को जब्त कर थाने लाया गया। जहां उनसे चालान शुल्क वसूलकर सख्ती से नियमों के पालन की हिदायत देकर वाहन सुर्पूद किए जाएंगे।
नियमों के दायरे में रहें, असुविधा से बचें
सूबेदार ठाकुर का शहरवासियों से आग्रह है कि यातायात पुलिस की कार्रवाई और सख्ती वाहन चालकों को परेशान करना या जुर्माना वसूलने के लिए नहीं है। यदि वाहन चालक नियमानुसार दो सवारियां बैठाकर सामान्य रफ्तार से वाहन चलाते है तो किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं होगी। ये कार्रवाई केवल ट्रिपल सवारी और स्टंटबाजी पर सख्ती से रोक के लिए चलाई जा रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More