
मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर।
KPN24:- अपनी शिव भक्ति और आस्था को लेकर जिले के धूलकोट-बोरी क्षेत्र के एक युवक ने बाईक से 12 ज्योर्तिलिंग की यात्रा एक महीने में पूरी की। बुधवार को यात्रा से वापस लौटने पर ताप्ती सेवा समिति के सदस्यों ने बस स्टैंड पर उन्हें पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार बोरी बुजुर्ग निवासी निलेश (सोनू) पिता राजेश सोनी बीते माह 27 मई को बोरी बुजुर्ग से 12 ज्योर्तिलिंग की यात्रा के लिए अपनी बाईक से रवाना हुआ था और उसका सफर 25 जून को पूरा हुआ।
आसान नहीं था सफर
12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर एवं चार धाम की यात्रा कर लौटने पर श्रद्धालु निलेश (सोनू) पिता राजेश सोनी ने बताया कि 30 दिनों की यह यात्रा आसान नहीं थी। मौसमी बदलाव, कभी तेज धूप तो कहीं बरसात ने खूब अड़ंगे डाले लेकिन आस्था की हिम्मत ने सारी बाधाएं खोल दी। सारे तीर्थों के खूब अच्छे से दर्शन हुए और ईश्वर से क्षेत्र की खुशहाली की मन्नत मांगी।










