"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

SBI बैंक का रात्रि में शटर का ताला को तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

KPN24:- SBI बैंक की नैला शाखा के  शटर का रात्रि में ताला तोड़ने वाले दो आरोपी को पुलिस और सायबर टीम के गिरफ्तार कर लिया है जिसमें एक विधिविरुद्ध संघर्ष कर रहे बालक को बाल किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

भारतीय स्टेट बैंक शाखा नैला प्रबंधक द्वारा 13 जून को कार्यालयनी समय बाद बैंक को बंद करने के बाद अपने घर चला गया था, दो दिन अवकाश होने पर 16 जून को बैंक आया तो देखा कि बैंक के नीचे का ग्रिल, शटर का ताला एंव ऊपर का ग्रिल का शटर का ताला टूटा हुआ था, कुछ सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। रकम की चोरी नही हुई थी चोरी का प्रयास हुआ था, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 553/2025 धारा 33 (4), 305 (ए), 62,3 (5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। 

बैंक सेंधमारी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देश पर सायबर टीम द्वारा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा का बारीकी से अवलोकन पर अज्ञात दो आरोपी घटना करते दिखे तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर CSP जांजगीर श्रीमति कविता ठाकुर के नेतृत्व में कोरबा टाउन से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी विजय यादव द्वारा अपने साथी एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ  13 जून की रात्रि में मोटर सायकल से चोरी करने के नियत से जांजगीर आना और बैंक के शटर के ताला को तोड़कर बैंक अंदर जाकर चोरी के लिये रकम ढुढना जो रकम नहीं मिलने से वापस घर कोरबा आ जाना जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त मो.सा. को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, एवं प्रकरण में शामिल विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. सहबाज खान, गिरीस कश्यप, प्रदीप दुबे, माखन साहू, श्रीकांत सिंह थाना जांजगीर से आर ईश्वरी राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More