"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

फिर चली तबादला एक्सप्रेस स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ ट्रांसफर।

KPN24:- छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्यभर में 34 जिला स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) समेत अन्य वरिष्ठ अफसर शामिल हैं। मंत्रालय रायपुर से जारी आदेश में इन अधिकारियों को नए जिलों में पदस्थ किया गया है।

यह तबादला आदेश स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जिलों में बेहतर निगरानी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल मौजूदा प्रशासनिक ज़रूरतों के मद्देनजर हुआ है। पूरी तबादला सूची लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी की गई है। इस आदेश से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More