"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

वाह रे शिक्षा विभाग, 5 शिक्षकों का तबादला वहां कर दिया जहां संबंधित स्कूल ही नहीं है।

KPN24 :- कभी कभी ऐसा लगता है कि सबको शिक्षा देने वाला शिक्षा विभाग को क्या हो जाता है ऐसा ही एक अनौखा मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिक्षा विभाग का अजीब घालमेल सामने आया है, यहां शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किया गया आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल शिक्षकों का आरोप है कि जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा पांच शिक्षकों का ट्रांसफर ऐसे स्कूल में कर दिया गया है, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है. मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी मामले के जांच की बात कह रहे हैं।

दरअसल बिश्रामपुर इलाके का आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल 2022 से संचालित हो रहा है, इसके पहले यह स्कूल उच्चतर माध्यमिक बालक हाई स्कूल के नाम से संचालित था. इसी कैंपस में आत्मानंद मिडिल स्कूल भी चल रहा है. इन दोनों स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से पांच शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिसको लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

यहां के नियुक्ति पत्र को लेकर चर्चा जोरों पर है. जो नियुक्ति पत्र जारी किया गया है वह बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर और चोपड़ापारा मिडिल स्कूल बिश्रामपुर के नाम से है, जबकि यह दोनों स्कूल 3 साल पहले ही आत्मानंद स्कूल में मर्ज हो गया था और आज यह अस्तित्व में ही नहीं है. जो स्कूल अस्तित्व में ही नहीं है वहां शिक्षकों की पदस्थापना कैसे की जा सकती है? इस मुद्दे को लेकर शिक्षक संघ के द्वारा लगातार आपत्ति दर्ज कराई जा रही है.।
वहीं स्कूल की प्रिंसिपल के अनुसार उन्होंने इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी थी, लेकिन उन्होंने इन शिक्षकों के ज्वाइनिंग के लिए उन पर दबाव डाला इसके बाद उन्होंने सभी पांच शिक्षकों की जॉइनिंग अपने स्कूल में ली है. जबकि जिला शिक्षा अधिकारी इन बातों से इनकार कर रही हैं, उनके अनुसार यदि ऐसा हुआ है तो वह इसकी जांच कराएंगे और इसे सुधारने का प्रयास करेंगे.

सरकार का शिक्षा से कोई लेना देना नही – पूर्व मंत्री भगत

अब इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस भी बीजेपी को घेर रही है. कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार को शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है, यह सरकार तो शराब की दुकान खुलने में लगी हुई है. जबकि शिक्षा विभाग खुद मुख्यमंत्री संभाल रहे हैं ऐसे में शिक्षा विभाग कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More