"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

दरवाजे पर push और pull देख भड़की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े।

KPN24:- छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने सूरजपुर ऑफिस के दरवाजे पर push और pull देख आग बबूला होकर कहा कि ये push और pull क्यों लिखा है क्या यहां अंग्रेज आते हैं तुरंत हटाने का आदेश दिया है।

मामला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सूरजपुर के निवास कार्यालय का है. जब मंत्री कार्यालय के दौरे पर पहुंचीं तो उन्होंने दरवाजे पर “PUSH” और “PULL” लिखा देखा. यह देखकर वे भड़क उठीं और तुरंत अधिकारियों से सवाल किया- ये क्या है?. ये पुश क्यों लिखा है?. ये इंग्लिश का दफ्तर है क्या?. इंग्लैंड के लोग यहां आते हैं क्या?. इसको तत्काल हटाइए. अगर गांव की अम्मा ओरआएगी, तो पुश क्या होता है वो जानेंगी? हिंदी इतनी साफ-सुथरी भाषा है. इसको तत्काल हिंदी में कीजिए.

PUSH-PULL को तुरंत हटाइये’

इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि हो जाएगा मैडम. इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हो जाएगा नहीं, तत्काल कीजिए. मंत्री जी ने आगे कहा कि मातृभाषा का सम्मान करना सीखिए. हर जगह अंग्रेजी ठीक नहीं है. इसके बाद उन्होंने आदेश दिया कि पुश की जगह ‘धक्का’ और पुल की जगह ‘खींचे’ लिखा जाए. फिलहाल, मंत्री के निर्देश पर सूरजपुर कार्यालय के दरवाजे से PUSH-PULL के अंग्रेजी शब्द हटाए जा रहे हैं, और हिंदी में नया संकेत लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More