"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बरसात के मौसम में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में करें कार्य- कलेक्टर

चन्दन शर्मा सक्ति।

KPN24:- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाले मौसमीं बिमारियों को ध्यान में रखते हूए अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होने जिले में डायरिया आदि की समस्या पाये जाने पर उसके ईलाज के लिए आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गयें।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना अंतर्गत चिन्हाकिंत ग्रामों में विशेष रूप से आधार कार्ड, किसाान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड और पीएम जनधन खाता हेतु कैंपेन चलाकर शत प्रतिशत हितग्राहियो को निर्धारित समय सीमा में लाभांवित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने फॉरेस्ट और उद्यान विभाग के अधिकारियों से पौधरोपण की तैयारियो की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की तहसीलवार विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा राजस्व कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), हर घर जल प्रमाणीकरण की स्थिति, भू अर्जन के प्रकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, ई-केवायसी, लैंड सीडिंग आदि के साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम,एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More