"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुलिस का सराहनीय क़दम, रेल्वे स्टेशन से 10 बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया

KPN24:- जब आप किसी मुश्किल में हो तो सबसे पहले आपको सहायता के लिए पुलिस का ही ध्यान आता है, पुलिस केवल अपराध को रोकना या कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम ही नहीं करती बल्कि लोगों की मदद करने में भी पीछे नहीं रहती, ऐसा ही एक नज़ारा आज चांपा में पुलिस का देखने को मिला जिसने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उड़ीसा से आए स्कूल के बच्चों का एक दल जो भटक गया था जिसे रेस्क्यू कर कोरबा भेजा गया।

मिली जानकारी अनुसार आज दिनांक 2-7- 2025 को सूचना प्राप्त हुई की जवाहर नवोदय विद्यालय भद्रक उड़ीसा राज्य से नवोदय विद्यालय के बालक/ बालिकाओं का एक ग्रुप माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत उड़ीसा से चांपा रेलवे स्टेशन आया था और चांपा रेलवे स्टेशन से उन्हें नवोदय विद्यालय कोरबा तक बस के रास्ते जाना था परंतु कम्युनिकेशन सही नहीं होने के कारण नवोदय विद्यालय भद्रक के पुरुष टीचर के साथ बालको का ग्रुप बस में कोरबा की ओर रवाना हो गया लेकिन महिला टीचर के साथ 25 बालिकाओं का ग्रुप चांपा स्टेशन पर छूट गया था महिला टीचर के द्वारा स्कूल मैनेजमेंट से बात करने पर व्यवस्था नहीं हो पाई जिस पर महिला टीचर के द्वारा जांजगीर के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय को फोन कर समस्या से अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तथा चांपा थाना प्रभारी को तत्काल बालिकाओं के मदद के लिए भेजा गया जिस पर थाना चाम्पा से एक पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर उमेंद्र मिश्रा के हमराह में तत्काल चांपा रेलवे स्टेशन पहुंची और महिला टीचर से संपर्क कर उनकी समस्या को समझ कर रेलवे स्टेशन परिसर से दो वेन की व्यवस्था की गई जिस पर महिला टीचर और सभी बालिकाएं बैठकर कोरबा की ओर रवाना हुई भारी बारिश में हुई अव्यवस्था के बीच चाम्पा पुलिस टीम की मदद पाकर महिला टीचर सहित सभी बालिकाएं सुरक्षित और काफी प्रसन्न हुई और उन्होंने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय की इस सहायता की बहुत प्रशंसा की ।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More