
KPN24:- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक महिला मायके से लौटते समय अपने नौनिहाल बेटे के साथ उफनते नाले के तेज बहाव में बह गये पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के साही टोंगरी की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आमगांव की रहने वाली पहाड़ी कोरवा महिला रजनी कोरवा पति किशुन कोरवा अपने दो साल के बच्चे के साथ सप्ताहभर पहले मायके गई हुई थी. वापस ससुराल आते समय उफनते नाले के बीच में फंस गई.
पानी के तेज बहाव पर उसका जोर नहीं चला और बेटे के साथ बह गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शंकरगढ़ पुलिस ने दोनों का शव नदी से बाहर निकाला. परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ शवों को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेजा. मां-बेटे की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.
Author: Kpn 24
Post Views: 639










