"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

डाॅ मोहन यादव सरकार का बड़ा ऐलान 12वीं पास विद्यार्थियों को कल मिलेंगे 25000 रुपये

KPN24:- मध्य प्रदेश के 12वीं स्टूडेंट्स के लिए 4 जुलाई का दिन बेहद खास है. प्रदेश की मोहन सरकार उन्हें लैपटॉप देने जा रही है. इसके लिए 25 हजार रुपये उनके खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि इस योजना पर सरकार का बड़ा बजट खर्च होगा. लेकिन, हमारा मनोभाव स्टूडेंट्स के साथ खड़ा होना है. हमारी सरकार 12वीं के बाद भी स्टूडेंट्स का साथ देगी. उनके साथ-साथ प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ेगी.

इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कल 4 जुलाई एक अलग प्रकार का समय लेकर आ रही है. 12वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले 94 हजार 234 विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से लैपटॉप दिया जाना है. ये लैपटॉप 25000 रुपये के हैं. विद्यार्थियों के खातों में रुपये डालकर हम विद्यार्थियों को उनकी पसंद का लैपटॉप देने की छूट दे रहे हैं. इस योजना में हमारा 235 करोड़ 58 लाख का बजट लगने वाला है.
बच्चों के साथ खड़ी सरकार- सीएम डॉ. यादव
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारे लिए रुपये का सवाल नहीं है. हमारा मनोभाव है प्रतिभावान बच्चों के साथ सरकार खड़ी है. हमारा संकल्प आने वाले कल के लिए प्रतिभावान युवाओं की पौध तैयार करना है. सरकार उनके साथ खड़ी है. 12वीं के बाद भी बच्चे डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, उद्यमी, किसान, जिस भी क्षेत्र में बढ़ना चाहें, तो सरकार के दरवाजे खुले हैं. हमारी सरकार युवाओं के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More