"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी को गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी को बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा अवैध शराब पर बिक्री अंकुश लाने के लिए थाना बिर्रा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपीगण दादुराम गोंड़ एवं बाबू लाल गोंड़ दोनों निवासी ग्राम संजयनगर सबरिया डेरा थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा के कब्जें से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कुल जुमला किमती 1500/ रूपये बरामद कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर  आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

इस कार्यवाही में उनि कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा स.उ.नि. मुकेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. गौतम गोविन्द पाण्डेय आर. सनोहर जगत, म.आर. रितु लहरे का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More