"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए तैयार पुलिस

मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर

KPN24:- बुरहानपुर शहर में मोहर्रम पर्व के लिए ताजियों का जुलूस निकलना है। जिसके लिए कानून व्यवस्था का जिम्मा पुलिस के कांधों पर है। इसके लिए पुलिस का होमवर्क पूरा हो गया। अब फिल्ड वर्क की तैयारी है। रविवार को इसके लिए कंट्रोल रुम पर फोर्स फॉलिंग किया गया।

पुलिस इस पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कमर कस के तैयार है लेकिन हुड़दंगियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता हर हाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। यदी किसी ने भी शहर की अमन-चैन की फिजा बिगाडऩे की कोशिश की तो पुलिस भी लाठियां भांजने से पीछे नहीं हटेगी।
बता दें कि इस पर्व के लिए पुलिस कई दिनों से होमवर्क में जुटी थी। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी से लेकर ड्रोन और थानों के जवानों से लेकर रिजर्व बल तक की मदद लें रही है। कुल मिलाकर शिया समुदाय के इस पर्व के शांति पूर्ण समापन के लिए सारी जद्दोजहद है।
पुलिस की तैयारी आंकड़ों में
05 रिजर्व पार्टियां रखेंगी चप्पे-चप्पे पर नजर
16 मोबाईल पार्टियां होगी तैनात
20 पुलिस बाईक पार्टियां करेंगी सतत निगरानी
450 पुलिस जवान रहेंगे ताजिया रुट पर
एसपी ने दी हिदायत
एसपी देवेंद्र पाटीदार और एएसपी अंतरसिंह कनेश ने पुलिस फोर्स को उनके कर्तव्य बताएं और एंटी राईट ड्रिल सामग्री और बारिश से बचने के लिए बरसाती रखने के निर्देश देते हुए हर हाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उनके साथ सीएसपी गौरव पाटिल, डीएसपी प्रीतमसिंह ठाकुर, कोतवाली, शिकारपुरा और गणपति नाका टीआई सहित निरीक्षक टीकमचंद शिंदे, रक्षित निरीक्षक सुनिल दिक्षित और ट्रेफिक इंचार्ज सूबेदार नागेंद्रसिंह ठाकुर मौजूद थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More