"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अपने प्रेमी के साथ फिर भागी एक चार बच्चों की मां

KPN24:- जब से दामाद के साथ सांस के भागने का मामला सामने आया है तब से देश में प्रेमी के साथ महिलाओं के भागने की जैसे बाढ़ सी आ गई है ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक चौंका देने वाला सामने आया है, जहां चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पीड़ित पति ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से किसी से फोन पर लगातार बात कर रही थी और मंगलवार सुबह बिना बताए अपने चारों बच्चों को छोड़कर घर से चली गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला का किसी अज्ञात युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसने घर छोड़ा। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार महिला और युवक का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल बच्चों की देखभाल परिजन कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना दिया है।

पति बोला भाग गई पत्नी

वहीं इस पूरे मामले में महिला के पति पिंटू ने कहा कि उसकी पत्नी रात में शौच करने के बहाने से निकली और फिर भाग गई। उसने कहा कि वह अपने किसी प्रेमी के साथ फरार हुई है। उसने बताया कि वे अपने चारों बच्चों को लेकर बारिश में उसकी तलाश करता रहा, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। जिसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More