"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

घटिया सड़क मरम्मत पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

KPN24:- मध्यप्रदेश में घटिया सड़कों को लेकर लोग काफी परेशान हैं। बरसात के पानी में लगातार रोड धंसने की घटना और जनता के टैक्स के पैसों की भी बर्बादी हो रही है। इस बीच लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने आज जबलपुर का दौरा किया और सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने घटिया सड़क मरम्मत पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोग मुझे बेवकूफ बना रहे हैं।

दरअसल, अमृत 2 योजना के तहत सड़क खोदकर पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी। जिसके बाद सड़क का मरम्मत का काम किया जा रहा था। लेकिन मंत्री को इस दौरान घटिया निर्माण की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह खुद सड़क पर उतरे तो काम देखकर काफी नाराज हुए। उन्होंने अधिकारी से कहा कि भोपाल से टीम बुलाकर जांच करवा लेते हैं। उन्होंने घटिया निर्माण करने वाले लोगों को हटाने के लिए भी कहा।

मंत्री राकेश सिंह अमृत 2 योजना के प्रोजेक्ट प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव को फटकार लगाते हुए कहा कि शहर के लिए क्या छोड़कर जा रहे हो तुम लोग? मंत्री ने नगर निगम कमिश्नर को भी मौके पर बुलाया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More