"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुलिस की अनोखी पहल: ऑपरेशन उपहार में छात्राओं को किया गया सम्मानित

KPN24:- जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला जांजगीर में शाला प्रवेशोत्सव प्रतिभा सम्मान एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा एवं विशिष्ट अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम में शामिल हुए।

शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित छात्राओं को लगन एवं मेहनत से पढ़ाई कर जीवन में लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उत्साहित किया गया वहीं ऑपरेशन उपहार के तहत स स्कूल की छात्राओं को  उपहार दिया गया इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्रीमती कविता राजपूत ने उपस्थित छात्राओं/शिक्षिकाओं को सुरक्षा संबंधी गाईड लाईन देते हुए गुड-टच बेड टच, बाल विवाह के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई, इसके अलावा ऑपरेशन उपहार के तहत् सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया है।

इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति, जिला आयुक्त स्काउट गाइड स्कूल के शिक्षकगण सहित रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More