
KPN24:- विकसित भारत की स्थिति इतनी भयावह होगी की भारतीय संस्कृति का ताना-बाना ही नष्ट हो जाएगा, ये इत्तफाक है या कोई बड़ी साज़िश जिसने भारतीय संस्कृति की परंपरा को ही नष्ट करने का षडयंत्र रचा है। आज समाज में हर रोज कोई ना कोई मामला सामने आ ही जाता है जिसमें कोई बहन को लेकर भाग रहा है तो कोई भाभी देवर के साथ , कभी समधन समधी के साथ तो कभी सांस दामाद के साथ हम कहां से चले थे और कहा जा रहे हैं। ऐसा ही एक और ताजा मामला सामने आया है जिसने तो सारी मर्यादाएं ही तोड़ दी एक लड़का अपनी सौतेली मां को लेकर भाग गया।
मिली जानकारी अनुसार हरियाणा के नूंह जिले में एक लड़का अपनी 40 साल की सौतेली मां को लेकर फरार हो गया। युवक का पिता पत्नी और बेटे की तलाश में करीब 3 महीने से पुलिस के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद पीड़ित ने सीएम विंडो पर शिकायत भेज कर दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुन्हाना शहर थाना अंतर्गत बासदल्ला गांव के पीड़ित रामकिशन पुत्र कन्हैया ने बताया की लगभग 18 वर्ष पहले उसकी शादी फिरोजाबाद से हुई थी जिस पत्नी से उनके एक बेटा हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई, जिसके बाद रामकिशन ने सोहना से दूसरी शादी कर ली, सोहना वाली पत्नी को रामकिशन के साथ करीब 15 वर्ष बीत गए थे जिससे एक बेटी भी हुई, रामकिशन की पहली पत्नी का लड़का बडा होकर जेसे तेसे अपने पिता का पता लगाकर पुन्हाना पहुंचा और तीन महीने तक अपने पिता और सोतेली मां के साथ रहने लगा। पीड़ित ने कहा कि लड़का अपनी सोतेली मां को अपनी मां मानने लगा था और उसके पैर भी छूता था। लेकिन तीन महीने बाद बेटे को अपनी सोतेली मां से प्यार हो गया ओर तीन महीने बीतने के बाद बेटा अपनी सोतेली मां को भगाकर ले गया। रामकिशन ने बताया कि उनके बेटे की उम्र 17 वर्ष है ओर उनकी पत्नी की उम्र 40 वर्ष है। जिन्होंने मां बेटे के रिश्ते को तार तार कर दिया।
रामकिशन ने कहा कि मेरा अब इस दुनिया में कोई नहीं है मेरी कोई सुनने वाला नहीं है मुझे इस दुनिया में कुछ नहीं दिखता उनका 40 वर्ष की उम्र में कोई सहारा नहीं है। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी जाते-जाते 30 हजार रुपये नकद, चांदी की पायजेब, कानों के सोने के कुंडल, हथफूल और चांदी की तगड़ी भी ले गई है। अब पीड़ित प्रशासन से मांग कर रहा है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।










