"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जमीन बटांकन व रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

KPN24:- छत्तीसगढ़ जांजगीर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। जमीन का बटांकन और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते एक पटवारी को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया पटवारी पुटपुरा हल्का नंबर 19 में पदस्थ बताया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार पटवारी कार्यालय में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने दस्तक देते हुए ग्राम हल्का नंबर 19 धाराशिव पुटपुरा में पदस्थ पटवारी बालमुकुंद राठौर को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बता दें कि एक ग्रामीण ने जमीन दुरुस्ती और बटांकन कार्य के लिए आवेदन किया था, जिसके बदले में पटवारी बालमुकुंद राठौर ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। ग्रामीण ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर किया गया जिसके से बाद पटवारी कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी जब्त कर किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More