"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धान खरीदी केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर 54 लाख की हेराफेरी करने पर एफआईआर दर्ज 

KPN24:- बिलासपुर जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित मस्तूरी के धान खरीदी उपकेन्द्र के खरीदी प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा अनियमितता कर समिति को 54,67,687 रूपए का गबन करने के मामले में पुलिस ने खरीदी प्रभारी व कम्पयूटर ऑपरेटर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है.

मस्तूरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सुशील पनौरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया था और बताया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित मस्तूरी पंजीयन क्रमांक 169 के धान खरीदी उपकेन्द्र रिस्दा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य धान खरीदी प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे एवं समिति कम्प्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगडे धान खरीदी केन्द्र रिस्दा निवासी मस्तूरी के द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य में अनियमितता कर शासन को क्षति पहुंचायी गयी है. केन्द्र में ऑनलाईन कम्प्यूटर पत्रक अनुसार कुल धान खरीदी 40879.20 किंवटल पाई गई मिल एवं संग्रहण केन्द्र में कुल परिदान 39115.43 क्विंटल पाया गया. पत्रक अनुसार केन्द्र में अभिष्ठ शेष धान की मात्रा 1763.77 क्विंटल परिदान हेतु शेष पाया गया था. तथा उक्त प्रकरण में संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन उपरांत 1515.77 किंवटल धान कम पाया गया है, तथा मौके पर उपलब्ध कुल धान स्टेक में 188.00 क्विंटल एवं फड़ में 60.00 क्विंटल पाया गया था. इस प्रकार मौके पर कुल धान की मात्रा 248 किंवटल पाया गया था. उक्त 248 क्विंटलमात्रा को भी धान खरीदी प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे द्वारा बेच दिया गया. तथा उक्त मात्रा की राशि 768800 रूपए को भी प्रभारी द्वारा गबन कर अस्पष्ट हस्ताक्षर 12 जून को जिला सहकारी बैंक का सील मुद्रा लिया गया . इस तरह उपकेन्द्र रिस्दा में कुल 1763.77 क्विंटल कमी/शॉटेज को दर्शाता है. जिसमें समिति को राशि 5467687 रूपए की आर्थिक क्षति हुई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More