
KPN24:- मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। यहां 75 वर्षीय महिला ने तीन तिरंगे सिलकर बिस्तर की खोल बना ली। फोटो वायरल होने के बाद आलोट पुलिस ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज की है ।
मिली जानकारी अनुसार पूरा मामला दरगाह मोहल्ले का है जहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला नूरजहां ने तीन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से बिस्तर की खोल बना ली। फिर उसे धोकर सूखाने के लिए घर के बाहर धूप में डाल दिया। किसी शख्स ने फोटो खींचकर वायरल कर दिया । जिस पर आलोट पुलिस ने संज्ञान लिया है । महिला के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है । पुलिस ने बिस्तर की खोल भी जप्त कर ली है।
दरअसल यह महिला अकेली रहती थी एक दिन पहले ही उसने तीन तिरंगे मिलाकर बिस्तर की खोल बनाई थी और उसे धोने के बाद सूखने के लिए घर के बाहर ठेला गाड़ी पर रख दिया था। जहां कि तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने खुद संज्ञान लिया और महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।










