"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हिन्दू लड़की से निकाह करने वाले मुस्लिम युवक के परिवार का हुक्का-पानी बंद

KPN24 :- आज पूरा देश मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू लड़की को नाम बदल कर प्रेमजाल में फंसा कर पहले शादी करते हैं फिर उनका धर्मांतरण किया जाता है जो एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है जिसका हल शायद चरखी दादरी जिले के ग्रामीणों ने निकालने का प्रयास किया है जहां जिले के गांव महराणा में मुस्लिम युवक व हिंदू युवती द्वारा निकाह करने के मामले में ग्रामीणों में रोष बरकरार है। रविवार को गांव पातुवास में तीन गांवों खेड़ी सनवाल, महराणा और पातुवास के ग्रामीणों की संयुक्त रूप से पंचायत का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी अनुसार करीब 4 घंटे तक चली पंचायत में मीडिया, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दूर रखा गया। वहीं निर्णय लिया कि तीनों गांव में युवक शाहीद के परिवार से कोई सामाजिक रिश्ता नहीं रखा जाएगा। मामले को देखते हुए गांव के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।

बता दें कि बीते 3 जुलाई को गांव महराणा निवासी करीब 25 वर्षीय शाहीद व गांव की ही हिंदू लड़की प्रीति का धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह कर लिया था। ग्रामीणों को 6 जुलाई को इसकी सूचना मिली तो इसको लेकर रोष जताया और मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानें बंद करवा दी गई। जिसके बाद से गांव में शाहीद के परिवार के बाहर लगातार पुलिस तैनात है। हालांकि इस मामले में दोनों परिवारों की ओर से लअग-अलग रहने बारे एफिडेविट भी दिया गया। बावजूद इसके तीन गांवों की पंचायत द्वारा फैसले लिए गए हैं।
युवक के परिवार का सामाजिक बहिष्कार

गांव महराणा में हुई पंचायत की अध्यक्षता कपूर सिंह ने की और संचालन अठगामा खाप के संयोजक धर्मपाल महराणा द्वारा करवाया गया। अठगामा खाप संयोजक धर्मपाल महराणा व पंचायत प्रतिनिधि मीर सिंह ने बहिष्कार की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लड़की से निकाह करने वाला शाहीद गांव में नहीं आएगा। तीनों गांव में लड़का शाहीद के परिवार से कोई सामाजिक रिश्ता नहीं रखा जाएगा। लड़का-लड़की के बीच निकाह या शादी का रिश्ता खत्म कर दिया गया है। बताया कि दोनों बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है और इस संबंध में एफिडेविट भी दिया गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More