"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बाल देखरेख संस्था में निवासरत बालकों को मिला परिवार

KPN24:- जांजगीर-चांपा कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में संस्था में निवासरत विगत एक वर्ष में अब तक कुल 10 बालकों को पालन पोषण देखरेख परिवार से जोड़ा गया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि 17 जुलाई 2025 जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था हेल्प एण्ड हेल्पस समिति बाल गृह बालक जांजगीर में निवासरत 02 बालकों को पालन-पोषण देखेरख परिवार को नियमानुसार संरक्षण हेतु अस्थायी आदेश पर सपुर्द किया गया।

परिवार द्वारा किये गये आवेदन के समस्त दस्तावेजों का अवलोकन करने के पश्चात सभी दस्तावेज सही पाये जाने पर बालक व परिवार का मैचिंग प्रक्रिया कराया गया। जहां बच्चों द्वारा परिवार के साथ रहने की इच्छा जाहिर किया गया एवं परिवार भी बालक को अपने साथ पालन-पोषण देखरेख हेतु ले जाने की सहमति पर संस्था में संरक्षण प्राप्त 02 बालकों को पालन-पोषण पारिवार को संरक्षण हेतु आदेश पारित किया गया।

कार्यवाही में अध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा, सदस्य तपोधन सिंह सिसोदिया, देव प्रसाद बर्मन, श्रीमती अनुराधा शुक्ला, श्रीमती आरती यादव सहित जिला बाल संरक्षण इकाई के समस्त स्टॉफ विशेष सहयोग रहा।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि पालन-पोषण देखरेख योजना शासन व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संचालित की जा रही है। जिसमें दम्पत्ति पालन पोषण हेतु नियमानुसार पात्र बच्चा अस्थायी रूप से गोद ले सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई जिला जांजगीर-चांपा में संपर्क किया जा सकता है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More