"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

90 लाख की ठगी के मामले में साध्वी रीना रघुवंशी उर्फ लक्ष्मी दास गिरफ्तार।

KPN24 :- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में 90 लाख की ठगी के आरोप में ‘साध्वी’ रीना रघुवंशी उर्फ लक्ष्मी दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि वह नर्मदापुरम के शिवपुर थाना क्षेत्र के चंद्रकलां गांव में अनुष्ठान करा रही है।

पुलिस को खबर मिली कि रीना रघुवंशी नर्मदापुरम के चंद्रकलां गांव के एक घर में पूजा करा रही है। पुलिस तुरंत वहां पहुंची लेकिन ‘साध्वी’ ने चालाकी दिखाई। वह टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर पीछे के दरवाजे से भाग निकली। इससे गांव में हंगामा मच गया। पुलिस ने रीना के परिवार से पूछा कि ‘माता’ कहां गई?

पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

पुलिस टीम कई घंटों तक गांव में ही डटी रही। उन्होंने घर के बाहर धरना भी दिया। तब जाकर परिवार वालों ने बताया कि वह पास के एक दूसरे गांव में छिपी हुई है। पुलिस ने योजना बनाई। उन्होंने नाव मंगवाई और नदी पार करके दूसरे गांव पहुंचे। रात करीब 8:00 बजे उन्होंने रीना को पकड़ लिया।
क्या है पूरा मामला

मामला छिंदवाड़ा जिले के रामजानकी मंदिर से जुड़ा है। मंदिर के पूर्व महंत कनक बिहारी दास की मृत्यु के बाद खाते से 90 लाख रुपये गायब हो गए। आरोप है कि बैंक मैनेजर और रीना ने मिलकर यह रकम निकाली। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कोई नॉमिनी नहीं था, तो पैसे कैसे निकाले गए। MP हाईकोर्ट ने 19 मई को रीना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट से भी उसे कोई राहत नहीं मिली।

पुलिस से बचने के लिए कर रही थी ‘साधना’

फरारी के दौरान भी रीना पूजा-पाठ कर रही थी। वह गांव वालों को बताती थी कि ‘माता साधना में हैं।’ असल में, वह पुलिस से बचने के लिए ‘साधना’ का ढोंग कर रही थी। गांव वालों को उस पर शक भी नहीं हुआ, क्योंकि वहां रोज भजन-पूजन का माहौल बना रहता था

यज्ञ के नाम पर पुलिस के करवाया इंतजार

पुलिस टीम के एक सदस्य ने बताया, ‘हमें बताया गया था कि अंदर यज्ञ चल रहा है, इसलिए हम रुके। लेकिन जब साध्वी बाहर गई और फिर नहीं लौटी, तब हमने पूरा गांव सील किया। नाव मंगाकर पीछा किया और दूसरे गांव में उसे घेरा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More