"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी और बेटी के साथ की मारपीट

KPN24:- घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया आखिर हमारा समाज किस दिशा में बढ़ रहा है ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक शिक्षिका के साथ मारपीट का  सामने आया है जहां पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की है। घटना 20 जुलाई की  बताई जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय पीड़िता वर्ग 3 शिक्षाकर्मी हैं। वह गायत्री मंदिर रोड पर अपने दो बेटी और एक बेटे के साथ अलग रहती हैं। पीड़िता का पति से 2021 में पारिवारिक विवाद हुआ था। तब से वह अलग रह रही हैं। वह कभी-कभी बच्चों को पिता से मिलाने या घरेलू काम से पति के घर जाती थीं।

मारपीट के दौरान बच्चे मम्मी को मत मारो चिल्लाते रहे

पीड़िता का आरोप है कि पति शांति कुमार कश्यप (39) उन्हें साथ रखने को तैयार नहीं है। घर जाने पर अक्सर बेवजह विवाद और लड़ाई-झगड़ा करता है। घटना वाले दिन भी सुबह 11:30 बजे पीड़िता अपने बच्चों के साथ पति के घर गई थी। शांति कुमार कश्यप उस समय बालको प्लांट में ड्यूटी पर था। यह भी आरोप है कि घर पहुंचने पर सास मालती कश्यप और ससुर रघुनाथ कश्यप ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब पति घर पहुंचा था, तो उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान बच्चे मम्मी को मत मारो चिल्लाते रहे। लेकिन पिता का दिल नहीं पसीजा। इतनी ही नहीं उसने अपनी बड़ी बेटी के साथ भी मारपीट की। मारपीट में पीड़िता और उसकी बेटी को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More